Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: शिक्षकों की मिलीभगत से परीक्षा केंद्र बना नकल का अड्डा, देखें वीडियो...

MP News: शिक्षकों की मिलीभगत से परीक्षा केंद्र बना नकल का अड्डा, देखें वीडियो...
X

MP News: शिक्षकों की मिलीभगत से परीक्षा केंद्र बना नकल का अड्डा, देखें वीडियो…

टिकमगढ़: MP News: बल्देवगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरदा में परीक्षा के दौरान नकल कराए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शिक्षक खुद बोर्ड पर उत्तर लिखकर छात्रों को नकल कराते हुए नजर आ रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि संकुल प्रभारी और प्राचार्य की मिलीभगत से कुछ परीक्षा केंद्रों पर खुलकर नकल कराई जा रही है।

MP News: अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी अब जांच का हवाला दे रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

गौरतलब है कि विकासखंड बल्देवगढ़ में आयोजित हो रही पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षाएं अब मजाक बनकर रह गई हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था की साख पर भी सवाल उठने लगे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019