Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: ड्राइवर दिवस पर भोपाल में वाहन रैली, ड्राइवर कल्याण की मांगें उठेंगी

MP News
X

MP News

MP News: भोपाल: ऑल ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में ड्राइवर दिवस के अवसर पर भोपाल में एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली का उद्देश्य जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। रैली के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चालन लाइसेंस रखने और शासकीय नियमों का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

MP News: रैली भोपाल के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी और कृषि उपज मंडी परिसर में इसका समापन होगा। रैली का नेतृत्व भोपाल जिला अध्यक्ष अखिलेश पुरी गोस्वामी करेंगे। समापन के बाद भोपाल कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ड्राइवरों की मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। अखिलेश पुरी गोस्वामी ने बैरसिया थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सेन को लिखित आवेदन देकर कार्यक्रम की जानकारी दी और उन्हें आमंत्रित किया।

MP News: एसोसिएशन ने सरकार से कई मांगें रखी हैं, जिनमें दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु पर 20 लाख रुपये की सहायता राशि, 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन, ड्राइवरों का सरकारी बीमा, और ड्राइवर दिवस पर सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं। एसोसिएशन ने 29 सूत्रीय मांगों को पहले भी सरकार के समक्ष रखा है, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019