Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : चंपा नदी में बाइक समेत बहे दो ग्रामीण, रपटा पार करते समय हुआ हादसा; झाड़ियों में मिले दोनों के शव

Asian News
MP News : चंपा नदी में बाइक समेत बहे दो ग्रामीण, रपटा पार करते समय हुआ हादसा; झाड़ियों में मिले दोनों के शव
X

MP News : चंपा नदी में बाइक समेत बहे दो ग्रामीण, रपटा पार करते समय दर्दनाक हुआ हादसा; झाड़ियों में मिले दोनों के शव

MP News : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ। चंपा नदी का उफान दो ग्रामीणों की जान ले गया।

MP News : देवपुर से लौट रहे थे दोनों युवक

घटना चिचोली थाना क्षेत्र के सिप्लाई गांव की है। 42 वर्षीय राजेश बिहारे और 40 वर्षीय दद्दू धुर्वे सोमवार शाम देवपुर से बाइक पर घर लौट रहे थे। इस दौरान चंपा नदी का जलस्तर बढ़ने से रपटा पानी में डूब चुका था।

MP News : तेज बहाव में बह गए दोनों

मौके पर मौजूद लोगों ने पानी कम होने का इंतजार करने की सलाह दी, लेकिन दोनों ने बहते पानी के बीच से बाइक निकालने की कोशिश की। तेज बहाव ने उन्हें बाइक समेत बहा लिया।

MP News : एक किलोमीटर दूर मिले शव

रातभर तलाश के बाद मंगलवार सुबह कुंवर देव टेकड़ा के पास नदी किनारे झाड़ियों में दोनों के शव मिले। चिचोली थाना पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

MP News : पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजेश बिहारे पंचर बनाने की दुकान चलाते थे, जबकि दद्दू धुर्वे खेती-किसानी से जुड़े थे।

MP News : बारिश से उफान पर नदी-नाले

लगातार बारिश से चिचोली क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर हैं। कई रपटे पानी में डूबे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलभराव वाले रपटों और पुलों को पार करने का जोखिम न उठाएं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019