Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : जिस तालाब ने ली थी भाई की जान, वहीं दो बहनों की भी डूबकर मौत

MP News: Two sisters also drowned in the same pond that took the life of their brother.
X

MP News: Two sisters also drowned in the same pond that took the life of their brother.

MP News : मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बरसी का कार्यक्रम मातम में बदल गया। जिस तालाब ने एक साल पहले भाई की जान ली थी, उसी तालाब में अब उसकी दो चचेरी बहनों की भी डूबने से मौत हो गई।

MP News : कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेहरा तालाब में परिवार के लोग बरसी के अनुष्ठान के लिए पहुंचे थे। दाल धोने और नहाने के दौरान एक बच्ची का पैर फिसल गया। उसे बचाने के प्रयास में चार किशोरियां और युवतियां गहरे पानी में समा गईं। इस हादसे में पूनम चौधरी (10 वर्ष) और आँचल चौधरी (20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरी बहनें थीं।

MP News : वहीं, शालू चौधरी (21 वर्ष) और अभिषेक चौधरी (11 वर्ष) को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। सबसे मार्मिक पहलू यह है कि मृतका आँचल के भाई की भी एक साल पहले इसी तालाब में डूबने से मौत हुई थी। उसी की बरसी के लिए परिवार यहां आया था, लेकिन फिर एक और बड़ा हादसा हो गया।

MP News : घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019