Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : चीतल का शिकार कर मांस पका रहे दो शिकारी गिरफ्तारी, राइफल बरामद

MP News
X

MP News : नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण के तहत बड़ी कार्रवाई की है। चीतल का मांस पका रहे दो शिकारियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से गोलियों से भरी राइफल, चीतल का मांस और सिंग बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

MP News : एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि वन्यजीवों के अवैध शिकार की लगातार सूचना मिल रही थी। इस पर एसपी ऋषिकेश मीना के निर्देश पर पुलिस ने विशेष अभियान ऑपरेशन ईगल क्लॉ चलाया। इसी दौरान मुखबिर से पता चला कि घुघरी गांव में दो लोग चीतल का शिकार कर उसका मांस पका रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घुघरी गांव में दबिश दी।

MP News : यहां कुमरे मलाह और नेतराम मलाह को मांस पकाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से राइफल, गोलियां, चीतल का मांस और सिंग बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019