Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : दो बाइक आपस में टकराई, पिता-पुत्र की मौत, एक घायल

MP News
X

MP News : कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शुक्रवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। कैमोर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक 66 वर्षीय पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दूसरी बाइक का चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।

MP News : जानकारी के अनुसार, नन्धू सिंह परिहार (66 वर्ष) निवासी जमुनिया कलां अपने बेटे वीरेन्द्र सिंह के साथ बाइक से सलेरिया बैंक जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नन्धू सिंह परिहार को मृत घोषित कर दिया।

MP News : उनका बेटा वीरेन्द्र सिंह गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है। इस हादसे में दूसरी बाइक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे बड़ेर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैमोर पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019