Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: नेशनल हाईवे 46 पर ट्रक-ट्रैवलर की जबरदस्त टक्कर, 4 की मौत, 7 घायल

Asian News
MP News
X

MP News

MP News: शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे-46 पर सुरवाया के पास भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा पहुंची और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रैवलर में 20 म्यूजिशियन सवार थे, जो गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर के रहने वाले थे।

MP News: ये ग्रुप उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर शुक्रवार शाम लौट रहा था। मृतकों में गायक हार्दिक दवे, राजा ठाकुर, अंकित ठाकुर और राजपाल शामिल हैं। घायलों में रावल मोहित, आशीष व्यास, मोहलिक, नरेंद्र नायक, चेतन कुमार, ऋषिकेश, विपुल, अरविंद, अर्जुन, हर्षद गोस्वामी और ट्रैवलर चालक शामिल हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

MP News: हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019