Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: छतरपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की जलकर मौत...

MP News: छतरपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की जलकर मौत...
X

MP News: छतरपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की जलकर मौत…

छतरपुर : MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार को एक भयावह हादसा हुआ, जिसमें अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने के बाद आग लग गई और दो युवक जिंदा जल गए। यह दर्दनाक घटना बकस्वाहा थाना क्षेत्र के गुगवारा-सैडारा रोड पर हुई।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम महुटा के रहने वाले 25 वर्षीय अशोक यादव और 17 वर्षीय मोहित गौड़ ट्रैक्टर से थ्रेशर मशीन लेकर ग्राम बम्हौरी गए थे। लौटते समय शाम करीब 4 बजे उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही उसमें आग लग गई, जिससे दोनों युवक उसके नीचे दबकर जिंदा जल गए।

MP News: घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने की कोशिश की। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रैक्टर पलटने और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019