Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : नहाने के दौरान बरगी नहर में डूबी तीन लड़कियां, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

Asian News
MP News: Three girls drowned in Bargi canal while bathing, rescue team engaged in search
X

MP News: Three girls drowned in Bargi canal while bathing, rescue team engaged in search

MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां बरगी क्षेत्र की नहर में नहाते समय तीन लड़कियां पानी में समा गईं। अचानक हुए इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया और परिवारों में मातम का माहौल है।

MP News : जानकारी के मुताबिक, तीनों लड़कियां बरगी बांध की नहर में नहा रही थीं, तभी उनका पैर फिसल गया और तेज बहाव में वे डूब गईं। देखते ही देखते वे पानी में लापता हो गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

MP News : सर्चिंग को आसान बनाने के लिए बांध से नहर का पानी भी अस्थायी रूप से बंद कराया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थीं। गुरुवार को वे नहर में नहाने गई थीं, जहां यह हादसा हो गया।

MP News : फिलहाल रेस्क्यू टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक तीनों का कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार के लोग मौके पर मौजूद हैं और हर पल किसी चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019