MP News: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की मांग, आत्मरक्षा के लिए मांगे हथियार...
MP News: भोपाल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी कड़ी में भोपाल से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले कई श्रद्धालुओं ने सरकार से यात्रा के दौरान आत्मरक्षा के लिए हथियार मुहैया कराने की मांग की है। खासकर महिलाओं ने यह मांग उठाते हुए कहा कि वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और किसी भी हाल में यात्रा रोकना नहीं चाहतीं।
MP News: श्रद्धालुओं का कहना है कि वे आतंकियों का सामना करने को पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन उन्हें आत्मरक्षा के साधन दिए जाने चाहिए। भोपाल के कई श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर बैंक पहुंचकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं और जून महीने में यात्रा पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं।
MP News: श्रद्धालुओं ने यह भी साफ किया है कि पहलगाम आतंकी हमले के बावजूद अमरनाथ यात्रा किसी भी हाल में नहीं रुकेगी। उन्होंने सरकार से अपील की है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और यात्रियों को आत्मरक्षा के लिए हथियार देने पर विचार किया जाए।
MP News: यह मांग यात्रा की सुरक्षा को लेकर श्रद्धालुओं की गंभीरता को दर्शाती है और प्रशासन के लिए यह एक अहम संकेत है कि आम लोग अब आत्मरक्षा के लिए भी तैयार रहना चाहते हैं।

