MP News : देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम कराड़िया परी में शनिवार रात एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। 13 वर्षीय मासूम वेदांश का शव गांव में हार्वेस्टर मशीन के नीचे पड़ा मिला, जिसके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। प्रथमदृष्टया पुलिस हत्या की आशंका जता रही है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
MP News : जानकारी के अनुसार, कराड़िया परी निवासी वेदांश शनिवार शाम को अपने घर में गणेशजी का पूजन करने के बाद गांव के सार्वजनिक गणेश पंडाल में जाने के लिए निकला था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसका शव गांव में हार्वेस्टर मशीन और अन्य उपकरण रखने वाली जगह पर पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के निशान देखकर परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
MP News : घटना की सूचना मिलते ही सोनकच्छ एसडीओपी दीपा मांडवे और थाना प्रभारी आशीष राजपूत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देवास सिटी के एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। बच्चों के बीच आपसी विवाद, रंजिश या अन्य कारणों को लेकर पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


