Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : नींद का झोंका बना मौत का कारण, खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 2 युवकों की मौत

MP News
X

MP News : बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो युवकों की जान ले ली, जबकि दो अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पाटी थाना क्षेत्र के गोलगांव स्थित बिलियापानी घाट पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार इको वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

MP News : पुलिस के अनुसार, हादसा चालक को अचानक नींद आने के कारण हुआ, जिससे वाहन करीब 600 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सेमलेट गांव के चार युवक रात में एक गंभीर मरीज को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे।

MP News : मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद सभी युवक वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया।

MP News : इस दुर्घटना में सकरीया और वाहन चालक इकराम की मौत हो गई, जबकि बियालाल और भंगा गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019