Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : शमशाबाद का नाम बदलकर हुआ ‘सूर्यनगर’, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा

Asian News
MP News : शमशाबाद का नाम बदलकर हुआ ‘सूर्यनगर’, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा
X

MP News : शमशाबाद का नाम बदलकर हुआ ‘सूर्यनगर’, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा

MP News : विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद का नाम अब बदलकर ‘सूर्यनगर’ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इस नए नाम की आधिकारिक घोषणा की। घोषणा के बाद अब शमशाबाद को सूर्यनगर के नाम से जाना जाएगा।

MP News : कृषक हितग्राही सम्मेलन में किया ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदिशा के शमशाबाद में आयोजित कृषक हितग्राही सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय लोग मौजूद थे।

MP News : विधायक की मांग पर लिया गया फैसला

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्यनगर करने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने मंच से ही घोषणा करते हुए कहा कि जनता और जनप्रतिनिधि की मांग को स्वीकार करते हुए शमशाबाद का नाम अब सूर्यनगर किया जाएगा।

MP News : घोषणा के बाद गूंजा सभास्थल

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के गौरव से जुड़ा कदम बताया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019