Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: होटल के कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...

MP News: होटल के कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...
X

MP News: होटल के कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…

देवास। MP News: शहर के गजरा गयार चौराहा स्थित RJ होटल में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हितेश (32 वर्ष), पिता महेश मोदी, निवासी लेबर कॉलोनी के रूप में हुई है। वह वास्तु कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ थे हितेश गुरुवार शाम करीब 4 बजे घर से अपनी कंपनी के लिए निकले थे। इसके बाद रात करीब 4 बजे उन्होंने RJ होटल में एक कमरा लिया। जब सुबह 11 बजे होटल के कर्मचारी उन्हें जगाने पहुंचे, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो होटल संचालक ने तत्काल देवास सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

MP News: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां बेड पर हितेश का शव पड़ा मिला। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हितेश की मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हितेश की एक पत्नी और एक छोटा बेटा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या है, दुर्घटना है या किसी अन्य वजह से युवक की मौत हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019