Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारियों के लिए सेमिनार का आयोजन...

MP News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारियों के लिए सेमिनार का आयोजन...
X

MP News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारियों के लिए सेमिनार का आयोजन…

सीहोर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम, जिला सीहोर में महिला पुलिस अधिकारियों के लिए एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत ने महिलाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों, कार्यस्थल पर आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तृत विचार साझा किए। उन्होंने इस पर भी चर्चा की कि कार्यस्थल को महिलाओं के लिए अधिक अनुकूल और सुरक्षित कैसे बनाया जा सकता है।

सेमिनार के समापन के बाद, उपस्थित महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और पदीय कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन के लिए पौधा और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019