Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP NEWS: स्कूल प्रिंसिपल की घिनौनी हरकत, महिला शिक्षिका से रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार

MP NEWS
X

MP NEWS

MP NEWS: सतना: सतना पुलिस ने शनिवार को एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल धीर सिंह (40) को एक महिला शिक्षिका से दुष्कर्म और उसकी शादी के बाद आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी फोटोशॉप के जरिए पीड़िता की नकली न्यूड तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था।

MP NEWS: पुलिस के अनुसार, पीड़िता 2023 से आरोपी के स्कूल में कार्यरत थी। 18 जनवरी 2024 को उसने मेहंदी लगवाने के लिए छुट्टी मांगी। प्रिंसिपल ने छुट्टी मंजूर कर उसे अपनी कार से छोड़ने का वादा किया। लेकिन उसने पीड़िता को मैहर बायपास के सुनसान इलाके में ले जाकर कार में दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

MP NEWS: पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले पीड़िता की सामान्य तस्वीरें खींचीं और उन्हें फोटोशॉप से अश्लील बनाकर ब्लैकमेल किया। पीड़िता की शादी के बाद उसने तस्वीरें उसके पति और रिश्तेदारों को भेज दीं। मानसिक रूप से टूटी पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई। पति के समर्थन के बाद उसने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019