Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : सतना HIV संक्रमित ब्लड कांड, ब्लड बैंक प्रभारी और 2 टेक्नीशियन निलंबित, पूर्व सिविल सर्जन को नोटिस

MP News
X

MP News : सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को HIV संक्रमित रक्त चढ़ाने के गंभीर और संवेदनशील मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। राज्य स्तरीय जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आने के बाद जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी सह पैथोलॉजिस्ट डॉ. देवेंद्र पटेल सहित दो लैब टेक्नीशियन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

MP News : निलंबित किए गए टेक्नीशियनों में रामभाई त्रिपाठी और नंदलाल पांडे शामिल हैं। वहीं, मामले में लापरवाही के आरोपों को लेकर जिला अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

MP News : यह कार्रवाई डॉ. योगेश भरसट (सीईओ, आयुष्मान भारत) की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय राज्य स्तरीय जांच समिति की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर की गई है। समिति का गठन 16 दिसंबर को किया गया था और जल्द ही इसकी अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।

MP News : गौरतलब है कि सरदार वल्लभभाई पटेल जिला अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को नियमित रक्त चढ़ाने के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई थी, जिसके बाद कुछ बच्चों के HIV पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इस घटना ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

MP News : स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ब्लड बैंक की जांच और प्रक्रियाओं की व्यापक समीक्षा की जा रही है। साथ ही, प्रभावित बच्चों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019