Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : सब्जी मंडी में दिनदहाड़े 4.50 लाख की लूट, विरोध करने पर व्यापारी पर जानलेवा हमला

Asian News
MP News: Rs 4.50 lakh looted in broad daylight in the vegetable market, a deadly attack on the trader for protesting
X

MP News: Rs 4.50 lakh looted in broad daylight in the vegetable market, a deadly attack on the trader for protesting

MP News : ग्वालियर। शहर में बढ़ते अपराधों के बीच अब व्यापारी वर्ग भी खुद को असुरक्षित महसूस करने लगा है। ताजा मामला जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी का है, जहां बदमाशों ने लोडिंग वाहन में रखे करीब 4 लाख 50 हजार रुपये से भरा बैग पार कर दिया। जब व्यापारी और वाहन चालक ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया।

MP News : जानकारी के अनुसार, बहोड़ापुर के शील नगर निवासी प्रदीप शर्मा लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते हैं और प्रतिदिन ग्वालियर से मुरैना जिले के अंबाह-पोरसा क्षेत्र में सब्जियों की सप्लाई करते हैं। रविवार रात भी वह सब्जी बेचकर करीब 4.50 लाख रुपये लेकर लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने वाहन लॉक कर पैसों से भरा बैग अंदर रखा और कुछ देर के लिए नीचे उतर गए।

MP News : मौके का फायदा उठाकर बदमाश बैग लेकर भागने लगे। जब प्रदीप शर्मा और एक व्यापारी ने उनका पीछा किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में व्यापारी के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

MP News : घटना की सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

MP News : इधर घटना के बाद सब्जी मंडी के व्यापारियों में भारी नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी परिसर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, तो मंडी बंद कर बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019