Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 15 की मौत, 10 गंभीर घायल

MP News: मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 15 की मौत, 10 गंभीर घायल
X

MP News: धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के चिकलिया क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

MP News: प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक लगभग 30-35 मजदूर सवार थे। वाहन के अचानक नियंत्रण खोने के बाद पलटते ही कई यात्री उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

MP News: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

MP News: पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन में अधिक सवारियां होना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019