MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगी गणतंत्र दिवस परेड, कलेक्टर–एसपी ने किया निरीक्षण, कार्तिक मेला मैदान में शुरू हुई प्रैक्टिस
MP News : उज्जैन। 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर उज्जैन में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार शहर में पहली बार मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह और परेड मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में कार्तिक मेला मैदान में आयोजित की जाएगी। समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियों का सिलसिला शुरू कर दिया है।
MP News : इसी कड़ी में कार्तिक मेला मैदान में परेड की प्रैक्टिस शुरू हो गई है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। परेड अभ्यास में एनसीसी कैडेट्स, शौर्य दल, ट्रैफिक पुलिस, पुलिस बल के जवान और पुलिस बैंड ने हिस्सा लिया। सभी दलों को अब नियमित रूप से इसी मैदान में अभ्यास कराया जाएगा।
MP News : कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है और समारोह कार्तिक मेला मैदान में आयोजित होगा। इसके लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
MP News : वहीं एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि शिप्रा नदी के तट पर स्थित कार्तिक मेला मैदान में परेड आयोजित करने का उद्देश्य इसे भव्य रूप देना और लोगों को उज्जैन की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होने वाला यह समारोह ऐतिहासिक बने, इसके लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तत्परता से जुटी हुई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


