Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : भगवा झंडे हटाने पर बवाल, हिंदू संगठन ने CMO का किया मुंह काला...

MP News : भगवा झंडे हटाने पर बवाल, हिंदू संगठन ने CMO का किया मुंह काला...
X

MP News : भगवा झंडे हटाने पर बवाल, हिंदू संगठन ने CMO का किया मुंह काला…

दमोह। MP News : नगर में हिंदू नववर्ष और रामनवमी के अवसर पर लगाए गए भगवा झंडों को हटाने के विरोध में हिंदू संगठनों ने नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) का मुंह काला कर विरोध जताया।

MP News : भगवा झंडे हटाने पर भड़का विरोध
घंटाघर पर लगाए गए भगवा झंडों को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा हटाए जाने से हिंदू संगठन के सदस्य आक्रोशित हो गए। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई CMO के आदेश पर की गई थी, जिसके बाद संगठनों ने घंटाघर पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

MP News : CMO के घर पहुंचकर किया विरोध
प्रदर्शनकारियों ने सिर्फ सड़क पर ही नहीं, बल्कि CMO के घर जाकर भी अपना आक्रोश व्यक्त किया और उनका मुंह काला कर दिया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया।

MP News : शहर में भगवा झंडों का सम्मान
रामनवमी और हिंदू नववर्ष के मद्देनजर पूरे शहर में भगवा झंडे लगाए जा रहे हैं। हिंदू संगठनों का कहना है कि यह धार्मिक आस्था का विषय है और प्रशासन को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019