Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : नशे और अवैध हथियारों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, युवती सहित 6 गिरफ्तार

MP News
X

MP News

MP News : विदिशा। जिले के गंजबासौदा शहर में नशे के कारोबार और अवैध हथियारों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने ब्राउन शुगर, गांजा, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, पांच मोटरसाइकिल और 52 हजार रुपये नकद सहित करीब 20 लाख रुपये का मसरूका जब्त किया है।

MP News : एसपी रोहित काशवानी ने पुलिस कार्यालय में प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि नशे और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर सख्त प्रहार करते हुए जसवंत, शानू, शिवा, लकी, चंद्रमोहन और अंबिका को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की तलाशी के दौरान मादक पदार्थों और हथियारों के अलावा कुछ आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

MP News : पुलिस का कहना है कि जब्त किए गए आभूषणों की वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है, ताकि उनकी वास्तविक धातु और स्रोत का पता लगाया जा सके। मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019