MP News: पुलिस ने सुलझाया अंधे कत्ल का मामला, जादू-टोने के शक में हत्या...
देवास। MP News: कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। मामले में आरोपी ने जादू-टोने की शंका के चलते अपनी मौसी की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
MP News: जंगल में मिला था महिला का शव
9 मार्च को ग्राम कालापाठा के जंगल में एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त अमता पति गोरेलाल (उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम नानकर, इंदौर) के रूप में की।
MP News: जादू-टोने का शक
पुलिस जांच में संदेही मुकेश लोंगरे (उम्र 24 वर्ष, निवासी खजराना, इंदौर) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में मुकेश ने कबूल किया कि शादी के चार साल बाद भी संतान नहीं होने पर उसे शक था कि मौसी ने उस पर जादू-टोना किया है। इसी कारण 3 मार्च को उसने मौसी को जंगल ले जाकर दराती से सिर पर वार कर हत्या कर दी।
MP News: आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस मामले का खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिनारायण बाथम ने प्रेस वार्ता में किया।

