Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : भोपाल में पुलिस ने पकड़ा बड़ा ठग गिरोह, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा...

Dev Verma
MP News : भोपाल में पुलिस ने पकड़ा बड़ा ठग गिरोह, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा...
X

MP News : भोपाल में पुलिस ने पकड़ा बड़ा ठग गिरोह, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा…

भोपाल : MP News : भोपाल की अवधपुरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां उन्होंने देश के बड़े ठग गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को रेगल टाउन स्थित फ्लैट से गिरफ्तार किया। डीसीपी संजय अग्रवाल ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी Zoom एप के जरिए ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने अपने Zoom अकाउंट में महंगी गाड़ियों की तस्वीरें डाली थीं और ग्राहकों से एडवांस लेकर उनके मोबाइल नंबर बंद कर देते थे। पुलिस ने आरोपियों से करीब 250 करोड़ रुपये का माल बरामद किया है।

ठगों का कहना है कि वे घूमने-फिरने और नशे की आदतें पूरी करने के लिए इस प्रकार की ठगी करते थे। मुख्य सरगना, यश सलूजा, जो दसवीं पास है, के पास दो लग्जरी बीएमडब्ल्यू और एक एक्सयूवी कार भी मिली है। इसके साथ ही 50 से अधिक मोबाइल, टेबलेट, एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ठगों के पास एक नोट गिनने की मशीन भी थी।

MP News : आरोपियों का संबंध पंजाब, छिंदवाड़ा, भोपाल और उत्तरप्रदेश से है। गिरफ्तार एक आरोपी एमबीए पास है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर मध्य प्रदेश के कई जिलों में फर्जीवाड़े के मामले दर्ज हैं। पुलिस Zoom एप के खिलाफ परिवहन विभाग में शिकायत करेगी और कंपनी की गड़बड़ी को भी उजागर करने की कोशिश करेगी।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी प्राइवेट गाड़ियों का कमर्शियल इस्तेमाल कर रहे थे, और एक ठगी में एक सिम और एक मोबाइल का इस्तेमाल करते थे। ताकि मोबाइल का ईएमआई नंबर ट्रेस न हो सके, वे मोबाइल बदल लेते थे। ठगी के पैसे जिन अकाउंट्स में आते थे, वे मनरेगा हितग्राहियों के नाम पर खोले गए थे, और आरोपी इन्हें 10-10 हजार रुपये में खरीद लेते थे। अब पुलिस रिमांड पर लेकर इन ठगों के नेटवर्क का पता लगाने की योजना बना रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019