Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 करोड़ की डकैती के 6 आरोपी गिरफ्तार, 1.15 करोड़ का माल बरामद

MP News
X

MP News

MP News : मुरैना। मुरैना पुलिस ने जौरा थाना क्षेत्र में हुई करीब दो करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से अधिकांश आदतन अपराधी हैं। इस डकैती को अंजाम देने वाले सभी मुख्य आरोपी राजस्थान के धौलपुर जिले के हैं, जबकि रैकी करने और सूचना देने वाला एक आरोपी मुरैना का निवासी है।

MP News : यह घटना 1 और 2 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि को जौरा थाना क्षेत्र के अलापुर गांव में हुई थी। सशस्त्र डकैतों ने गांव के सरपंच के घर पर धावा बोला और हथियारों के बल पर डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों ने दो बंदूकें, नकदी, और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। डकैती की इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी।

MP News : मुरैना पुलिस ने गहन जांच और छापेमारी के बाद छह आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने लूटी गई दोनों बंदूकों के साथ 37 तोला सोना, 47 लाख रुपये नकद, और कुल 1 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का माल बरामद किया है। इसके अलावा, डकैती में इस्तेमाल दो अवैध हथियार भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि एक आरोपी ने लूट के माल से एक लग्जरी वाहन खरीदा था, जिसे भी बरामद कर लिया गया है।

MP News : पुलिस ने बताया कि डकैती में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार है। मुरैना पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और शेष लूटे गए माल की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने स्थानीय और धौलपुर के अपराधी नेटवर्क पर नजर रखते हुए कई महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019