Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : पॉक्सो के आरोपी ने थाने के अंदर टॉयलेट में लगाई फांसी,सुरक्षा पर उठे सवाल

MP News
X

MP News : रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के नामली थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गंभीर मामले में गिरफ्तार आरोपी ने थाने के अंदर ही आत्महत्या कर ली। 38 वर्षीय सुरेश भांभी, जिस पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप था, ने थाने के टॉयलेट में पाइप से नाड़े का फंदा बनाकर जान दे दी। इस सनसनीखेज घटना ने पुलिस महकमे को भी झकझोर कर रख दिया है।

MP News : जानकारी के अनुसार, पीड़िता और उसकी मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। हालांकि सुरेश लगातार खुद को निर्दाेष बता रहा था, लेकिन आरोपों का बोझ और सामाजिक दबाव उसे अंदर ही अंदर तोड़ रहा था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहा था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

MP News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, इस घटना ने थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर पुलिस कस्टडी में रहते हुए आरोपी को ऐसा मौका कैसे मिल गया। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह चूक कैसे हुई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019