Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : एग्जाम से पहले ही व्हाट्सएप पर हुआ पेपर लीक, 3 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश तेज

Asian News
mp-news-paper-leaked-on-whatsapp-before-exam-3-accused-arrested-search-for-mastermind-intensified
X

mp-news-paper-leaked-on-whatsapp-before-exam-3-accused-arrested-search-for-mastermind-intensified

MP News : ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में परीक्षा प्रणाली की साख पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। आरजीवीपी की डिप्लोमा फार्मेसी परीक्षा का पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले ही व्हाट्सएप पर लीक कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

MP News : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो-

बताया जा रहा है कि ‘हॉस्पिटल एंड क्लिनिकल फार्मेसी’ विषय का प्रश्नपत्र 6 अप्रैल को परीक्षा से पहले ही वायरल हो गया था। आरएनएस इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के बाहर कुछ छात्र पेपर पहले से होने का दावा करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। झांसी रोड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरविंद सिंह धाकड़, अंकेश सिंह धाकड़ और जितेश कुशवाह को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पेपर व्हाट्सएप के जरिए परीक्षा से पहले ही साझा किया गया था।

MP News : मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस-

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। साथ ही अन्य विषयों के पेपर लीक होने की आशंका को लेकर भी जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019