Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : धान खरीदी प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त ने दबोचा

Asian News
MP News
X

MP News : सिवनी। मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच बढ़ते भ्रष्टाचार के मामलों में एक और गंभीर खुलासा सामने आया है। सिवनी जिले में उड़ेपानी समिति के धान खरीदी प्रभारी हसीब कुरैशी को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

MP News : पुलिस और लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, मामला भोमा टोला निवासी किसान दुर्गेश चंद्रवंशी से बेची गई धान के भुगतान के एवज में 1800 रुपये की घूस मांगने का है। किसान की शिकायत पर लोकायुक्त ने मामले की जांच शुरू की और सत्यापन के बाद गुरुवार को जाल बिछाकर प्रभारी को दबोच लिया।

MP News : लोकायुक्त की टीम ने 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए हसीब कुरैशी को रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त पुलिस अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019