Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में होंगे भव्य आयोजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश

MP News
X

MP News

MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस को राज्यभर में भव्य रूप से मनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा के आदर्श, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अवसर ऐतिहासिक बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और निर्देश दिए कि 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक ग्राम पंचायत स्तर से लेकर राजधानी स्तर तक विविध कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाए।

MP News : जनजातीय गौरव दिवस के अंतर्गत होंगे विशेष आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों में भगवान बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय नायकों के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर आधारित वाद-विवाद, निबंध, भाषण, क्विज़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
राज्य के विभिन्न अंचलों में सक्रिय रहे जनजातीय नायकों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी, ताकि नई पीढ़ी उनके योगदान से परिचित हो सके।

MP News : हस्तशिल्प और लोककला को मिलेगा मंच

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, और लोक कलाओं पर केन्द्रित गतिविधियों का भी आयोजन किया जाए। इससे जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

MP News : जनजातीय क्षेत्रों में मेलों का आयोजन

जनजाति बहुल जिलों में इस अवधि के दौरान लगने वाले मेलों में स्वतंत्रता सेनानियों और जनजातीय नायकों से जुड़ी प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की जाएंगी।

MP News : जनता तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए।

MP News : गौरव का प्रतीक बनेगा जनजातीय गौरव दिवस

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा न केवल जनजातीय समाज बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी जयंती को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाना गर्व की बात है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन की तैयारी में कोई कमी न रहे और यह कार्यक्रम प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान बनकर उभरे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019