Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल मौसम केंद्र ने जारी की चेतावनी

MP Weather
X

MP Weather

MP Weather : भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी से पहले मौसम ने फिर से करवट ले ली है। भोपाल मौसम केंद्र ने अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून की विदाई अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है, लेकिन उससे पहले तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

MP Weather : इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम केंद्र के अनुसार, आज 15 सितंबर को इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा, ग्वालियर-चंबल संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है।

MP Weather : लो प्रेशर एरिया है बारिश का कारण

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश एक सक्रिय लो प्रेशर एरिया के कारण हो रही है, जो प्रदेश में बारिश की गतिविधियों को बढ़ा रहा है। मौसम केंद्र ने लोगों से सावधानी बरतने और आवश्यक उपाय करने की अपील की है। खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव और अन्य समस्याओं के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

MP Weather : मानसून की वापसी का इंतजार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी। भोपाल मौसम केंद्र ने किसानों, यात्रियों और आम नागरिकों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और सुरक्षित रहने की सलाह दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019