Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : नवविवाहिता दंपती ने खाया जहर, दोनों की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

MP News : नवविवाहिता दंपती ने खाया जहर, दोनों की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
X

MP News: Newlywed couple consumes poison; both die; police investigating.

MP News : पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के भखुरी गांव में एक नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। शनिवार रात तक हंसी-खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही घंटों में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पति-पत्नी की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है।

MP News : जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय सागर यादव और उनकी 23 वर्षीय पत्नी श्याम कली ने शनिवार रात परिवार के साथ भोजन किया और अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद कमरे से चीख-पुकार और उल्टियों की आवाज सुनाई दी। परिजन जब वहां पहुंचे तो दोनों की हालत गंभीर थी।

MP News : परिजन तत्काल दोनों को अजयगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में श्याम कली की मौत हो गई, जबकि सागर यादव ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सागर यादव चार बहनों का इकलौता भाई था। पति-पत्नी की शादी को लगभग तीन वर्ष हुए थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार और रिश्तेदार सदमे में हैं।

MP News : पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019