Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : नार्कोटिक्स की बड़ी कार्रवाई : मध्य प्रदेश-राजस्थान बॉर्डर पर 21 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद

Asian News
MP News : नार्कोटिक्स विभाग की बड़ी सफलता, मध्य प्रदेश-राजस्थान बॉर्डर पर 21 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद
X

MP News : नार्कोटिक्स विभाग की बड़ी सफलता, मध्य प्रदेश-राजस्थान बॉर्डर पर 21 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद

MP News : मंदसौर। मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा पर नार्कोटिक्स विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नार्कोटिक्स (CBN) की चित्तौड़गढ़ और जावरा टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में मंदसौर जिले के लसुड़िया इला गांव में चल रही अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में करीब 21 करोड़ रुपये कीमत की 21 किलो MD ड्रग्स और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया गया है।

MP News : खेत में बने स्ट्रक्चर में तैयार थी पूरी यूनिट

माफियाओं ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए गांव के सुनसान खेत को अपना ठिकाना बनाया था। यहां एक स्ट्रक्चर बनाकर ड्रग्स फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पहुंची टीम ने दबिश दी तो अंदर ड्रग्स बनाने की पूरी यूनिट मिली। मौके से 30 लीटर तरल केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक मोटर, तौल कांटे, बड़े ड्रम और फुल फेस मास्क भी बरामद हुए।

MP News : दोनों राज्यों में सप्लाई का शक

पूछताछ में पता चला कि यहां से तैयार MD ड्रग्स मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न शहरों में सप्लाई की जाती थी। आशंका जताई जा रही है कि इस अवैध कारोबार के तार किसी बड़े अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े हो सकते हैं।

MP News : पुलिस की बड़ी कामयाबी

नार्कोटिक्स विभाग ने इस कार्रवाई को अपनी अब तक की सबसे बड़ी सफलता बताया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि आगे भी बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। इस घटना ने सीमा क्षेत्र में ड्रग्स तस्करी की गंभीर समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019