Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : ‘खुश रहना’ कहकर चली गई नम्रता, आखिरी मैसेज के बाद युवती ने उठाया खौफनाक कदम

MP News: Namrata left after saying be happy, after the last message the girl took a dreadful step.
X

MP News: Namrata left after saying ‘be happy’, after the last message the girl took a dreadful step.

MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां 21 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, वहीं युवती का आखिरी मैसेज ‘खुश रहना’ अब कई सवाल खड़े कर रहा है।

MP News : जानकारी के अनुसार, परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के जनता क्वार्टर में रहने वाली नम्रता ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि इस कदम से पहले उसने अपने एक दोस्त को वीडियो कॉल किया था, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उसने उसे एक छोटा सा मैसेज भेजा “खुश रहना”… और कुछ ही देर बाद आत्मघाती कदम उठा लिया।

MP News : घटना की सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसमें मौजूद चैट, कॉल डिटेल्स व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

MP News : शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नम्रता एक शेयर मार्केट से जुड़ी कंपनी में काम करती थी और उसी दौरान उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि इस आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019