Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : मजदूर दंपत्ति की रहस्यमय मौत, जहरीले जीव के काटने की आशंका

MP News
X

MP News : नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र के अठाना गांव में एक मजदूर दंपत्ति की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। रतलाम जिले से मजदूरी के लिए आए इस दंपत्ति की पहचान अनिल (25) और पानू बाई (21) के रूप में हुई है। दोनों गांव के बाहर एक अस्थायी झोपड़ी में रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत किसी जहरीले जीव के काटने से हुई हो सकती है।

MP News : घटना का खुलासा तब हुआ जब दंपत्ति के साथ सो रहे उनके साडू के लड़के ने सुबह देखा कि दोनों नहीं उठ रहे हैं। उसने तुरंत गांव वालों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जावद थाना पुलिस ने पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए नीमच जिला चिकित्सालय भेज दिया। जावद थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शवों पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

MP News : उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस के अनुसार, दंपत्ति रतलाम से मजदूरी के लिए अठाना गांव आए थे और झोपड़ी में रह रहे थे। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दी है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या कोई अन्य कारक इस रहस्यमय मौत का कारण हो सकता है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019