Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : मासूमों को बचाने में चली गई मां की जान, पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन की मौत

MP News : मासूमों को बचाने में चली गई मां की जान, पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन की मौत
X

MP News: Mother loses her life while trying to save innocent children; three die after drowning in a water-filled pit.

MP News : राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ब्यावरा थाना क्षेत्र के जगनियापुरा गांव में पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

MP News : पुलिस के अनुसार, गिट्टी क्रेशर के पीछे बने करीब 25 फीट गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था। सोमवार को सायरा बाई (30) अपने बच्चों नेब्रेन पारधी (6) और निभ्रता पारधी (9) के साथ वहां नहाने गई थी। इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा।

MP News : बच्चे को बचाने के लिए मां ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी, लेकिन गहराई और पानी के कारण वह भी खुद को नहीं बचा सकी। देखते ही देखते तीनों गड्ढे में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा तीनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल ब्यावरा भेजा गया।

MP News : मृतक परिवार मूल रूप से भोपाल जिले के बड़ा बैरसिया थाना क्षेत्र के कड़िया गांव का रहने वाला था। बताया गया कि परिवार पिछले करीब तीन वर्षों से जगनियापुरा में रहकर कबाड़ बीनने और मजदूरी कर अपना जीवनयापन कर रहा था।

MP News : ब्यावरा थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019