Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : वीडियो बनाकर बेटे संग फंदे पर झूली मां, आखिरी संदेश में पति-सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

MP News: Mother hanged herself with her son after making a video, in her last message she made serious allegations against her husband, mother-in-law and father-in-law.
X

MP News: Mother hanged herself with her son after making a video, in her last message she made serious allegations against her husband, mother-in-law and father-in-law.

MP News : शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बेहद दर्दनाक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। करेरा क्षेत्र के जुझाई गांव में एक महिला ने अपने 5 साल के बेटे के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि परिजनों ने समय रहते मासूम बच्चे की जान बचा ली।

MP News : मौत से पहले महिला ने एक वीडियो बनाकर अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। मृतका की पहचान भावना लोधी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले भावना ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह रोते हुए अपने पति, सास और ससुर पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगा रही थी।

MP News : वीडियो में उसने कहा कि उसकी मौत के जिम्मेदार वही लोग होंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, भावना अपने 5 साल के बेटे आदित्य को साथ लेकर फांसी के फंदे पर झूल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को तुरंत नीचे उतारकर उसकी जान बचा ली।

MP News : हालांकि तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वायरल वीडियो और पारिवारिक विवाद के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019