Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : दो मासूमों के साथ फंदे पर लटकी मिली मां, गांव में पसरा मातम

MP News
X

MP News : सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रहली थाना क्षेत्र के ग्राम मैनाई में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसके बाद गांव में सनसनी और शोक का माहौल है।

MP News : जानकारी के अनुसार, खेत से लौटे परिजनों ने जब घर के भीतर का दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में 27 वर्षीय रचना, अपने 5 वर्षीय बेटे ऋषभ और 2 वर्षीय बेटे राम के साथ फंदे पर लटकी मिली। यह दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए।

MP News : सूचना मिलने पर रहली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मेडिकल ऑफिसर डॉ. बसंत नेमा ने पोस्टमार्टम की पुष्टि की है।

MP News : पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सागर से एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि महिला ने अपने मासूम बच्चों के साथ इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

MP News : मृतका के भाई रविंद्र लोधी ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह मिली, जिसके बाद पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019