Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : मोहन सरकार ने जारी किया सोयाबीन का नया मॉडल रेट, भावांतर योजना के तहत किसानों को बड़ी राहत

MP News
X

MP News

MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने भावांतर भुगतान योजना 2025 के तहत सोयाबीन किसानों को महत्वपूर्ण राहत देते हुए आज सोयाबीन का नया मॉडल रेट 4237 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। यह रेट उन किसानों पर लागू होगा, जिन्होंने अपनी उपज मंडियों में बेची है। सरकार द्वारा जारी यह मॉडल रेट ही भावांतर राशि की गणना का आधार बनेगा, जिससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के बराबर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

MP News : सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था. इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए, 11 नवंबर को 4056 रुपए, 12 नवंबर को 4077 रुपए, 13 नवंबर को 4130 रुपए, 14 नवंबर को 4184 रुपए, 15 नवंबर को 4225 रुपए, 16 नवंबर को 4234 रुपए, 17 नवंबर को 4236 रुपए, 18 नवंबर को 4255 रुपए, 19 नवंबर को 4263 रुपए, 20 नवंबर को 4267 रुपए, 21 नवंबर को 4271 रुपए और 22 नवंबर को 4285 रुपए, 23, 24 नवंबर को 4282 रुपए, 25 नवंबर को 4277 रुपए, 26 नवंबर को 4265 रुपए, 27 नवंबर को 4252 रुपए, 28 नवंबर को 4260 रुपए और 29 नवंबर को 4240 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था।

MP News : सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5328 रुपए प्रति क्विंटल प्राप्त होगा। मॉडल रेट और MSP के बीच का अंतर (भावांतर राशि) सरकार किसानों के खातों में जमा करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019