Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : भेड़ चराने गया था नाबालिग, आर्मी फायरिंग रेंज में पुराने बम के धमाके से गई जान

MP News
X

MP News : इंदौर/महू। मध्य प्रदेश के महू से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां आर्मी की फायरिंग रेंज में जमीन के भीतर दबा पुराना बम फटने से 15 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा महू के आर्मी कैंटोनमेंट क्षेत्र अंतर्गत हेमा फायरिंग रेंज में हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

MP News : मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई है, जो भेड़ चराने के लिए प्रतिबंधित फायरिंग रेंज क्षेत्र में चला गया था। बताया जा रहा है कि जैसे ही अनिल वहां जमीन पर आगे बढ़ा, उसके पैरों के नीचे दबा पुराना गोला-बारूद अचानक फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि बच्चे को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

MP News : धमाके की आवाज सुनते ही सेना के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

MP News : जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोटक कितने पुराने थे और सुरक्षा मानकों का पालन किस हद तक किया जा रहा था। हालांकि सेना की ओर से पहले से ही फायरिंग रेंज क्षेत्र में आम नागरिकों के प्रवेश पर रोक है और चेतावनी बोर्ड भी लगे हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019