दुष्कर्म
MP News : मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक दिल दहला देने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं और उनकी खोज जारी है।
MP News : घटना
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 26 दिसंबर की है। पीड़िता के परिवार ने मंडला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता को बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने अलग-अलग समय और अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इन स्थानों में होटल, घर और अन्य निजी स्थल शामिल थे।
MP News : गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी
पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। बाकी तीन वयस्क आरोपियों को जेल भेजा गया।
MP News : फरार आरोपियों की तलाश
मंडला के एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि अभी दो आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पूरी टीम लगी हुई है। एसपी ने यह भी कहा कि जांच अभी जारी है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


