Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : मऊगंज में 1 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार

MP News : मऊगंज में 1 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
X

MP News : मऊगंज में 1.28 करोड़ की MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार

MP News : मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की एमडी (MDMA) ड्रग्स बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ‘ऑपरेशन प्रहार-02’ के तहत की गई इस कार्रवाई में करीब 1 करोड़ रुपये की ड्रग्स समेत कुल 1.28 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया गया है।

MP News : किराए के मकान में चल रहा था ‘मौत का काला कारोबार’

यह अवैध फैक्ट्री शाहपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में एक किराए के खपरैल मकान में संचालित की जा रही थी। आरोपियों ने मकान मालिक को झांसा दिया था कि वे नल-जल योजना से जुड़े केमिकल का काम करते हैं, जबकि असल में यहां मार्च महीने से MD ड्रग्स तैयार की जा रही थी।

MP News : मुंबई से ट्रेनिंग लेकर बना मास्टरमाइंड

इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड चंदन सिंह बताया जा रहा है, जिसने पहले मुंबई की एक कंपनी में काम करते हुए केमिकल प्रोसेसिंग की ट्रेनिंग ली थी। उसी अनुभव का इस्तेमाल कर उसने गांव में ही यह अवैध फैक्ट्री स्थापित कर दी और एक संगठित ड्रग्स सिंडिकेट खड़ा कर दिया।

MP News : पुलिस की गोपनीय रेड में भारी बरामदगी

एसपी सुरेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात गुप्त तरीके से छापेमारी की। मौके से 360 ग्राम हाई-क्वालिटी MD ड्रग्स, 300 लीटर से अधिक रसायन, ओवन मशीन, जनरेटर, वैक्यूम पंप और अन्य उपकरण बरामद किए गए। साथ ही एक बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया।

MP News : चार तस्कर गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की जांच जारी

इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चंदन सिंह, अशोक गुप्ता, पीयूषचंद्र यादव और अभय सेन शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह कई राज्यों में फैले बड़े ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।

MP News : ग्रामीणों की शिकायत से खुला राज

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई महीनों से इस मकान से तेज केमिकल की बदबू आती थी और संदिग्ध लोगों की आवाजाही रहती थी। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।

MP News : NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह ड्रग्स कहां-कहां सप्लाई की जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन से बड़े तस्कर जुड़े हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019