Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : शहीद आशीष शर्मा को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार को सम्मान निधि और छोटे भाई को सब-इंस्पेक्टर बनाया

MP News
X

MP News

MP News : भोपाल। नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को उनके गृह ग्राम बोहानी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को शहीद आशीष शर्मा के अंत्येष्टि कार्यक्रम में पहुंचे और पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद की पार्थिव देह को कांधा भी दिया और उनके अदम्य साहस को सलाम किया।

MP News : मुख्यमंत्री ने कहा कि इंस्पेक्टर आशीष शर्मा ने नक्सल विरोधी अभियान में अपने कर्तव्य का सर्वोच्च बलिदान देकर प्रदेश के लिए गौरव स्थापित किया। उन्होंने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए बताया कि उनकी शहादत पर पूरे प्रदेश को गर्व है।

MP News : इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही बोहानी गांव में शहीद आशीष शर्मा के नाम से एक पार्क और स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, जिससे भावी पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम और साहस की प्रेरणा मिलती रहे।

MP News : इसके अलावा, शहीद आशीष शर्मा के छोटे भाई को शासकीय नियमों में विशेष छूट देते हुए सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय शहीद के परिवार को सम्मान और सहयोग देने के साथ-साथ उनके अदम्य साहस और देशभक्ति की स्मृति को हमेशा जीवित रखने के उद्देश्य से लिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019