Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : शहडोल में नशे का बड़ा नेटवर्क फेल, यूपी और रीवा से स्मैक तस्करी करते 3 गिरफ्तार

MP News
X

MP News

MP News : शहडोल। आदिवासी बाहुल्य शहडोल में बड़े शहरों की तरह नशे का काला कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और यह नेटवर्क अब प्रदेश की सीमाओं को पार कर दूसरे राज्यों तक फैल चुका है। लेकिन शहडोल पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने इस नेटवर्क को एक बड़ा झटका दिया है।

MP News : कोतवाली शहडोल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रीवा से बस के जरिए स्मैक यहां लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नया बस स्टैंड पर घेराबंदी की। बस से उतरते समय दो संदिग्ध व्यक्ति, अनिल कोरी (पुरानी बस्ती) और संजय कुमार सोनी (कल्याणपुर) भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान अनिल के पास से अवैध स्मैक, नकदी और अन्य सामग्री बरामद हुई।

MP News : प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शहडोल में स्मैक महंगे दामों पर बेचने वाले थे और उनके कुछ स्थानीय सहयोगी भी इस गिरोह में शामिल हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत उनके साथी गौरीशंकर सोनी को भी गिरफ्तार किया। वहीं, दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। सभी आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

MP News : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह पिछले कुछ दिनों से सक्रिय था। तीन दिन पहले ही शहडोल पुलिस ने प्रयागराज (यूपी) से बस में सवार एक स्मैक तस्कर और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी से स्पष्ट है कि शहडोल में नशे की तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है और ऐसे गिरोहों को पकड़ने के लिए सक्रिय अभियान चलाया जा रहा है।

MP News : इस मामले में शहडोल पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019