Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 66 सिलेंडर और रिफिलिंग मोटर जब्त

Asian News
MP News : अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 66 सिलेंडर और रिफिलिंग मोटर जब्त
X

MP News : अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 66 सिलेंडर और रिफिलिंग मोटर जब्त

MP News : इंदौर। शहर में गैस की किल्लत के बीच अवैध रूप से गैस सिलेंडर जमा करने और रिफिलिंग करने के खिलाफ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए 66 गैस सिलेंडर, गैस भरने में इस्तेमाल होने वाली मोटर और अन्य उपकरण जब्त किए हैं।

MP News : अवैध गैस गोदाम पर छापा

जिला आपूर्ति नियंत्रक मोहनलाल मारू के निर्देश पर सुबह छह बजे से ही निरीक्षण और छापेमारी अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान टीम ने दल न्यू लोहा मंडी क्षेत्र में स्थित हरिओम गुप्ता के अवैध गैस गोदाम पर छापा मारा।

यहां से 24 व्यावसायिक और 42 घरेलू सिलेंडर सहित कुल 66 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। साथ ही गैस ट्रांसफर करने के लिए उपयोग में लाई जा रही तीन इलेक्ट्रिक मोटर और दो तौल कांटे भी जब्त किए गए।

MP News : आरोपी फरार, गोदाम सील

कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि विभागीय टीम ने मौके से बरामद सभी सामान जब्त कर लिया और गोदाम को सील कर दिया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर लाने और ले जाने के लिए एक बुलेट मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने उस वाहन को भी जब्त कर लिया।

MP News : घरेलू सिलेंडर अब 25 दिन में मिलेगा

शहर में फिलहाल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति जारी रहेगी। इसके साथ ही नियमों में बदलाव करते हुए यह तय किया गया है कि अब उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर 25 दिनों के अंतराल में ही उपलब्ध कराया जाएगा।

MP News : होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर असर

व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने का सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और केटरिंग कारोबार पर पड़ा है। शादी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो सकती है।

कई होटल और रेस्टोरेंट संचालक सिलेंडर पाने के लिए अतिरिक्त पैसे देने को भी तैयार हैं, लेकिन फिलहाल बाजार में सिलेंडर की कमी बनी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019