Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: मध्यप्रदेश को जल्द मिलेगा नया टाइगर रिजर्व...

MP News: मध्यप्रदेश को जल्द मिलेगा नया टाइगर रिजर्व...
X

MP News: मध्यप्रदेश को जल्द मिलेगा नया टाइगर रिजर्व…

भोपाल। MP News: मध्यप्रदेश के चंबल क्षेत्र में जल्द ही प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व स्थापित होने जा रहा है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद इसकी अधिसूचना किसी भी समय जारी हो सकती है। इस नए टाइगर रिजर्व के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस संबंध में कहा, "प्रदेश को एक नया टाइगर रिजर्व मिलने वाला है। माधव टाइगर रिजर्व की औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं।"

इसके अलावा, कूनो नेशनल पार्क में चीता शावकों के जन्म पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "हमने कूनो में 5 चीते छोड़े थे, जिनमें से तीन का जन्म यहीं हुआ है। कल वहां 5 और चीते छोड़े गए हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पहले छोड़े गए चीते अब न केवल शिकार कर रहे हैं, बल्कि जंगल में अच्छे से घुल-मिल भी गए हैं। यह प्रकृति और संतुलन की अनमोल झलक है, जो हमारे प्रदेश में देखने को मिल रही है।"

MP News: मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि माधव टाइगर रिजर्व की अधिकांश प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही यह प्रदेश के वन्यजीव संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही, पालपुर कूनो में अब तक कुल पांच चीते छोड़े जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चीतों में सामूहिक रहने की प्रवृत्ति होती है, जहां नर चीते हमेशा साथ रहते हैं। वर्तमान में दो मादा और तीन नर चीते मध्यप्रदेश की जलवायु में खुद को सहज महसूस कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019