Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: मध्यप्रदेश पुलिस के ‘नशे से दूरी’ अभियान को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह, ब्रिटेन की संसद में किया जाएगा सम्मानित

MP News
X

MP News

MP News: भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के ‘नशे से दूरी, है जरूरी’ अभियान ने वैश्विक पहचान हासिल की है। इस अभियान को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। इसके लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना को 13 सितंबर 2025 को ब्रिटेन की संसद में सम्मानित किया जाएगा।

MP News: 1 अगस्त को पुलिस मुख्यालय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सीईओ संतोष शुक्ला ने डीजीपी मकवाना और एडीजी (नारकोटिक्स) केपी वेंकटेश्वर राव को प्रमाणपत्र सौंपा। शुक्ला ने मकवाना को ब्रिटेन में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। इस अभियान ने व्यापक जनभागीदारी और प्रभावशीलता के कारण यह उपलब्धि हासिल की।

MP News: 15 से 30 जुलाई 2025 तक चले इस अभियान में 57 जिलों के 1,175 थानों में 23 लाख लोगों ने प्रत्यक्ष भाग लिया, जबकि 6.35 करोड़ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े। डीजीपी मकवाना ने कहा, "युवाओं को नशे से मुक्त रखना हमारा नैतिक दायित्व है। हमारा लक्ष्य रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। यह सम्मान पुलिस, सहयोगी संस्थाओं और जनता की सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है।"

MP News: शुक्ला ने इस जनजागरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अपने उद्देश्य में पूरी तरह सफल रहा। यह अभियान मध्यप्रदेश पुलिस की अनूठी पहल का प्रतीक है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019