Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : मध्यप्रदेश सरकार का 'युवा शक्ति मिशन' : युवाओं के सशक्तिकरण की नई पहल....

Dev Verma
MP News : मध्यप्रदेश सरकार का युवा शक्ति मिशन : युवाओं के सशक्तिकरण की नई पहल....
X

MP News : मध्यप्रदेश सरकार का ‘युवा शक्ति मिशन’ : युवाओं के सशक्तिकरण की नई पहल….

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के उज्जवल भविष्य और सशक्तिकरण के लिए नवाचारों पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र "GYAN" यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी के विजन को मिशन के रूप में धरातल पर लागू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस दिशा में मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए 'युवा शक्ति मिशन' की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के विकास में युवाओं की व्यापक क्षमताओं का उपयोग करना है। यह मिशन स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से लांच किया जाएगा और इसमें 15-29 साल के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को जोड़ा जाएगा।

'युवा शक्ति मिशन' के तहत पांच प्रमुख स्तंभ तय किए गए हैं: संवाद, क्वालिटी एजुकेशन, सामर्थ्य, उद्यमिता-रोजगार, और सामाजिक पहल। संवाद स्तंभ के तहत सरकार युवाओं के साथ डिजिटल और ऑफलाइन माध्यम से संवाद स्थापित करेगी। इस मिशन के माध्यम से युवाओं को करियर काउंसलिंग दी जाएगी और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। मिशन का उद्देश्य युवाओं में शिक्षा, कौशल विकास और सामुदायिक सेवा जैसे नेतृत्व गुणों का विकास करना है, ताकि वे प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

CM डॉ. यादव बोले 20 जुलाई को जबलपुर में होगी इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव | EVENINGTIMESCG

युवा शक्ति मिशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास और उद्यमिता को बढ़ावा देते हुए उन्हें चुनौतियों का सामना करने का सामर्थ्य प्रदान करना है। इसके साथ-साथ युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल प्रदान किया जाएगा और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक बुराइयों जैसे दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा आदि के खिलाफ जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी। युवाओं को राष्ट्र और राज्य के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से जोड़ा जाएगा, और एनसीसी, एनएसएस, एनवायके जैसे कार्यक्रमों से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी जागरूक किया जाएगा।

युवाओं के बीच नेतृत्व, टीमवर्क और अनुशासन को प्रोत्साहित करने के लिए खेलों का भी समर्थन किया जाएगा। यह 'युवा शक्ति मिशन' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा सशक्तिकरण के विजन की दिशा में एक सार्थक पहल है, जिससे युवाओं में सक्षम और कुशल नेतृत्व के गुण विकसित किए जाएंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019