Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक, वंदे मातरम से शुरू, बिरसा मुंडा जयंती, सोलर पैनल, क्षतिपूर्ति बढ़ोतरी सहित कई बड़े फैसले

MP News
X

MP News

MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में वल्लभ भवन में कैबिनेट बैठक वंदे मातरम गायन के साथ शुरू हुई और कई जनकल्याणकारी फैसलों के साथ संपन्न हुई। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट ने भोपाल में ऑटो चालक गणेश के परिवार के अंगदान के फैसले की सराहना की। उनके अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

MP News : बिरसा मुंडा जयंती: प्रदेशव्यापी आयोजन, स्कूलों में जीवनी शामिल

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उनकी जीवनी को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर रोजगार, कौशल विकास और विजन डॉक्यूमेंट पेश किया जाएगा। पिछले 2 वर्षों की उपलब्धियां भी जनता के सामने रखी जाएंगी। 2-3 नवंबर को विक्रमादित्य महानाट्य का आयोजन होगा।

MP News : आदिवासी अंचलों में हर घर तक बिजली

कैबिनेट ने आदिवासी और दुर्गम क्षेत्रों में हर घर तक बिजली पहुंचाने का बड़ा कदम उठाया। 211 दुर्गम इलाकों के 18 हजार घरों में 78 करोड़ रुपये की लागत से सोलर पैनल लगाए जाएंगे। केंद्र सरकार से भी सहायता मिलेगी।

MP News : किसानों को 200% क्षतिपूर्ति, 30% बढ़ी राशि

खेतों में 132 केवी टावर लगाने के लिए पहले 75% राहत दी जाती थी, अब सरकार 200% राशि देगी। क्षतिपूर्ति राशि में 30% की बढ़ोतरी की गई है।

MP News : सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 6 माह मकान सुविधा

सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को 6 माह तक सरकारी आवास में रहने की अनुमति होगी। पहले 3 माह 10 गुना किराया, अगले 3 माह 30 गुना किराया लिया जाएगा।

MP News : PM आवास परियोजना

PM आवास परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए हर जिले को 80 करोड़ रुपये का वन टाइम पेमेंट किया जाएगा।

MP News : SIR पर विजयवर्गीय का बयान

कैलाश विजयवर्गीय ने स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन (SIR) का स्वागत करते हुए कहा कि बांग्लादेश और नेपाल के रास्ते भोपाल-इंदौर में घुसपैठिए पकड़े जा रहे हैं। SIR सुरक्षा और विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, विपक्ष ने जबरन हवा दी, लेकिन सच्चाई सामने है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019