Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : पागल कुत्ते का आतंक, एक दिन में 6 बच्चों पर हमला, गांव में दहशत

MP News
X

MP News : पन्ना। सिमरिया कस्बे में एक पागल कुत्ते के आतंक ने पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है। एक ही दिन में इस खूंखार कुत्ते ने करीब आधा दर्जन बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत है।

MP News : हमले में अयान खान (9), ऋषिका वर्मा (6) और प्रिंस वर्मा (12) समेत कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुत्ता बेहद आक्रामक हो गया है और सामने आने वाले हर व्यक्ति पर हमला कर रहा है।

MP News : घटना के बाद से बच्चे घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं, वहीं परिजन भी सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है, ताकि कुत्ते को पकड़कर इलाके को सुरक्षित बनाया जा सके। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और लोग सतर्कता बरत रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019