MP News : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में छिंदवाड़ा में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CMHO कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
MP News : जानकारी के अनुसार, CMHO कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र यदुवंशी के खिलाफ नर्सिंग स्टाफ पुष्पा बरकाडे ने लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पुष्पा ने रोहना कला गांव से छिंदवाड़ा स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था और इस संबंध में कलेक्टर की जनसुनवाई में भी गुहार लगाई थी। आरोप है कि स्थानांतरण प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में कंप्यूटर ऑपरेटर ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की थी।
MP News : रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त से संपर्क किया। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर ने तय रकम स्वीकार की, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त टीम आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
